आज़म खान देंगे लोकसभा से इस्तीफ़ा? अगला विधान सभा का चुनाव लड़ने की संभावना

Date:

आज़म खां ने सपा जिलाध्यक्ष के यहां रोजा इफ़्तार में पत्रकारों से कहा कि सोच रहा हूँ पार्लियामेंट से इस्तीफा देकर फिर अगला विधान सभा का चुनाव लड़ लूँ।

आज़म खान ने कहा यह सम्भव है कि मैं अगला विधानसभा का चुनाव लड़ सकता हूँ।

रामपुर/सऊद खान: सपा नेता आजम खान ने प्रेस वार्ता के दौरान मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के बारे में चल रही कार्यवाहियों पर पलट वार करते हुए कहा है कि यूनिवर्सिटी का अपना एंट्री गेट है और वो हमारी संपत्ति है। यह सारी जमीन हमारी खरीदी हुई है, इस जमीन पर किसी का कोई स्वामित्व नहीं है।
आज़म खान पर एफआईआर दर्ज
आजम खान ने कहा हमारे पास सारी जमीन की खसरा-खतौनी है, सारी जमीन विश्वविद्यालय की खरीदी हुई है। आजम खान ने कहा 400 एकड़ जमीन में जो भी चकरोड है वह इसका हिस्सा है। हमने सरकार रहते हुए नियम अनुसार चकरोड की जमीन को बदलकर अपनी अच्छी जमीन सरकार को दी है। अगर हमने 10 बीघा चक्रों किया तो हमने 11 बीघा अपनी जमीन देकर उसे नियमानुसार बदल लिया। जिस पर तहसील की रिपोर्ट, डीएम की रिपोर्ट और कमिश्नर का कंफर्मेशन है। इस तरह से वह जमीन हमारी है उस पर स्वामित्व हमारा है और उसी स्वामित्व से हमारा गेट बना हुआ है जिस पर किसी का कोई अधिकार नहीं है।

आज़म खान ने कहा कि जब अन्याय की सीमा यह हो जाएगी तो फिर न्याय कहीं और से आएगा और वो न्याय आसमान से आएगा।

आजम खान ने अपने ऊपर आईपीसी 332 में दर्ज हुए मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा मैं अपने ऑफिस में बैठा हुआ था रजिस्टार साहब छुट्टी पर गए हुए थे, हमें समय नहीं दिया गया। नपत हुई हमने सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकल वाली है, सारी डिटेल निकलवा ली हैं। यूनिवर्सिटी के गेट से पुलिस दाखिल हुई है नायब तहसीलदार दाखिल हुए हैं। दूर-दूर तक कोई आदम न आदमज़ाद किसी का नामोनिशान नही है। इन्होंने अपनी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नपत की है और उसके बाद 4 गाड़ियां वापस लौट रही हैं, जिसके सबूत हमने पेनड्राइव में ले लिए हैं जिससे के हम उसे अदालत में पेश कर सकें।
न्यूज़ वेबसाइट का बड़ा दावा- 370 से अधिक सीटों की वोट गिनती में पाया गया बड़ा अंतर, विरोधी पार्टियों ने चुनाव आयोग से मांगी सफाई
अमेरिकी वीज़ा के लिए आवेदक को अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट की सभी जानकारियां देनी होंगी
 
 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...