Globaltoday.in|वेबडेस्क
इराक़ की राजधानी बग़दाद(Baghdad) में हवाई अड्डे के पास एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुखिया और उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के आर्किटेक्ट जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी।
पेंटागन के बयान में दावा किया गया है कि कासिम सुलेमानी इराक और मध्य पूर्व में अमेरिकियों को निशाना बनाने की योजना में शामिल थे।
ब्रिटिश समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के बयान में कहा गया है कि “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने कासिम सुलेमानी की हत्या की है और विदेश में रह रहे अमेरिकियों को मेहफ़ूज़ रखने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है।”
बयान में कहा गया है कि “हमले का उद्देश्य भविष्य में ईरानी हमलों की योजना को रोकना था और संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर में अपने नागरिकों और उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को बहुत पहले ही मार देना चाहिए था।
उधर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने कहा है कि अमरीका से जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लिया जाएगा।
कासिम सुलेमानी की मौत पर, अयातुल्ला खामेनी ने ईरान में तीन दिन के शोक की घोषणा की और कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लिया जाएगा।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

