Globaltoday.in|सऊद खान| Rampur
रामपुर(Rampur) के शाहबाद थाना क्षेत्र में पुलिस क बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और जिसकी जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोली चलाकर दो बदमाशों को घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि घायल बदमाश बब्बू बैग और इसाररुद्दीन पर पुलिस ने 25-25 हजार के इनाम की घोषणा कर रखी थी।
पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों इनामी बदमाशों सहित उनके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस का आरोप है कि पिछले सप्ताह हुई एक युवती की हत्या के मामले में यह दोनों बदमाश शामिल थे।
घटना का खुलासा करते हुए रामपुर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम को 20000 रुपये के इनाम की घोषणा की।
इस संबंध में रामपुर एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने ग्लोबलटुडे को बताया,’ एक सप्ताह पूर्व एक युवती की हत्या के मामले में तीन पुलिस टीम गठित की गई थीं जिसके तहत आज घटना में शामिल इनामी बदमाश बब्बू बेग और इसाररुद्दीन और एक अन्य साथी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाशों पर 25000 का इनाम घोषित था।
घायल दोनों बदमाशों ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। सन्तोष कुमार ने कहा कि पुलिस एनकाउंटर में बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है और आगे भी पुलिस इस तरह की कार्रवाई करती रहेगी। वहीं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20,000 रुपये के इनाम की घोषणा की।
- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका
- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार
