
Globaltoday.in|अरशद अहमद|अलीगढ
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(AMU) में कल 26 जनवरी रविवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक 71 वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यातिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस सहित यूनिवर्सिटी के अन्य लोग भी एसएस हॉल साउथ स्थित स्ट्रेटची हॉल पहुंचे।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद जैसे ही वीसी तारिक मंसूर ने बोलना शुरू किया, छात्रों के एक गुट ने उनके संबोधन को बाधित करना शुरू कर दिया। इस दौरान काले झंडे दिखाने की भी कोशिश की, साथ ही गौ-बैक के नारे लगाए।
इस पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को यूनिवर्सिटी की प्रोक्टोरियल टीम ने पकड़ लिया। विरोध कर रहे छात्रों को टीम अपनी गाड़ियों में भरकर ले गई। छात्रों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में छात्र उत्तेजित हो गए और छात्रों की भीड़ पुरानी चुंगी पहुंच गई जहां पब्लिक भी इनका समर्थन करने लगी। छात्रों ने इस दौरान जाम लगाकर हंगामा किया और रिहाई की मांग की।
वीसी तारिक मंसूर से जब इस विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर कुछ नहीं बोला। उन्होंने सिर्फ 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई सभी को दी। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को रिपब्लिक डे की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान
- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी
- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA
- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
