जनपद रामपुर में लोकसभा का उप चुनाव है जिसको लेकर कल यानी 23 जून को मतदान होना है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
आज रामपुर के डूंगरपुर के पास नवीन मंडी में पोलिंग पार्टियां जमा हुईं और वहां से ईवीएम वीवीपट लेकर सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ स्थल की ओर रवाना हो गयीं।
नवीन मंडी में पांचों विधानसभाओं के अलग-अलग कैंप लगाए गए थे और पांचों विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। लोग अपनी अपनी ड्यूटियाँ लेकर वहां से मतदान स्थल की ओर पहुंच रहे हैं।
इन पोलिंग पार्टियों में पुरुषों के साथ साथ काफी महिलाएं भी शामिल थीं। शांतिपूर्ण मतदान हो इसके लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने रामपुर की जनता से अपील भी की थी कि चुनाव में किसी भी तरह के कोई बाधा ना डालें और जो पोलिंग पार्टियां हैं वह ईमानदारी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दें।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

