उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में कल लोकसभा उपचुनाव चल रहा है और कल मतदान है जिसको लेकर रामपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
रामपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक फ़र्ज़ी आधार कार्ड बना रहा है जिसका इस्तेमाल कल मतदान में होगा।
सूचना पर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर छापामार कार्रवाई की जहां पर एक फरीद नाम के एक युवक को पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाते हुए गिरफ्तार किया।
वहीं इस घटना के बारे में सीओ सिटी अनुज चौधरी ने शहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष कोतवाली और मेरी टीम ने मिलकर एक फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 5 फर्जी आधार कार्ड, एक प्रिंटर मशीन, एक मोबाइल और ₹700 नगद बरामद हुए हैं। यह मोहल्ला चौक मुहम्मद सईद खान में अपने घर पर फर्जी आधार कार्ड बनाता था। यह चुनाव में इन सब चीजों का इस्तेमाल करने वाला था। इसके द्वारा बताए गए कई जगहों पर पुलिस दबिश दे रही है। इस में और कई लोग भी हैं जो इस काम को कर रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड की मंशा इसको चुनाव में इस्तेमाल करने की होती है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

