Globaltoday.in|सऊद खान|rampur
पूर्व सांसद जयाप्रदा(Jaya Prada) अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज रामपुर होटल रिवर साइड इन पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जयाप्रदा ने बलात्कार के बाद हत्या जैसी घिनौनी घटनाओं पर दुःख व्यक्त किया और कहा ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है और ऐसे लोगों को फांसी पर लटका कर मार देना चाहिये।
जब ग्लोबलटुडे ने इन घिनौनी घटनाओं के बारे में जयाप्रदा से सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘यह सुनकर मुझे बहुत दुःख हुआ, हम किस समाज में रह रहे हैं और किस समाज में हमारी बच्चियों को स्कूल भेजा जा रहा है…. क्या उन दरिंदों के बीच में हमारी बच्चा सुरक्षित है…. हम कितने कितने बच्चियों को हम अपना बलिदान देंगे… पूर्व सांसद जयाप्रदा(Jaya Prada) ने कहा आज लड़की होती है तो खुशी मनाने के बजाय रोने का मन कर रहा है क्योंकि यह बच्ची सुरक्षित समाज में नहीं है. आज जो भी गलत हो रहा है सरकार भी उसके लिए सख्त से सख्त कदम उठा रही है लेकिन समाज में सोच बदलना भी जरूरी है.लेकिन ऐसे जो दरिंदे हैं जो गलत काम करने वाले हैं उनको जीने का कोई हक नहीं है. जयाप्रदा ने काफी आक्रोश में कहा हैंग टिल डेम डेथ चाहे कोई भी हो।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

