Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश के जिला अस्पताल रामपुर(Distt. Hospital Rampur) में मरीज़ों के तीमारदारों का उपद्रव देखने को मिला जहां मरीज को लेकर आए इन तीमारदारों ने इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ मचा दी। दरअसल तीमारदार एक गंभीर हार्ट पेशेंट को लेकर अस्पताल पहुंचे जिसका चेक अप करने के बाद डॉक्टर ने कहा यहां इसका इलाज नहीं हो पाएगा।
इतनी सी बात पर भड़के मरीज के परिजनों ने अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ मचा दी, जैसे तैसे डॉक्टरों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गुस्साए परिजनों की तोड़फोड़ का पूरा वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही है।
जिला अस्पताल की सीएमएस राकेश मित्तल ने बताया कि रात करीब 11:00-11:30 बजे मरीज़ को लेकर कुछ लोग हार्ट का पेशेंट को लेकर आये थे। मरीज़ को एडमिट करने के बाद जब यह लगा कि यहां उसका ट्रीटमेंट नहीं हो पाएगा तो उसको अस्पताल से रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन ले जाने को राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि यहीं इसका इलाज करिये। उसके बाद पेशेंट की स्थिति बिगड़ने लगी और डॉक्टर ने कह दिया यहां इसका इलाज नहीं हो सकता, कोई हार्ट का डॉक्टर नहीं है तो उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इमरजेंसी में तोड़फोड़-मारपीट की स्टाफ के साथ। उसके बाद पुलिस को इनफॉर्म किया गया पुलिस के आने के बाद ही वह लोग गए। सीएमएस ने बताया काफी संख्या में लोग थे उन लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
