राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब महराष्ट्रा में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पातुर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ ही फ़िल्मी सितारे भी दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 71वां दिन है। राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।
राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पातुर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है। इस दौरान यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ भी मिलता दिख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह के बाद अब इस यात्रा का हिस्सा अभिनेत्री रिया सेन भी बनीं।
आपको बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए फिलहाल महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 11वां दिन है।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा


