जनपद सम्भल के चन्दौसी में कोतवाली क्षेत्र में अपने भतीजे की दवाई लेने आ रहे दो भाइयों को लोगों ने पकड़ लिया। बच्चा चोरी करने के शक में लोगों ने दोनों की धुनाई करनी शुरू कर दी। जिसमे एक की मौत हो गयी और दूसरे की हालत गंभीर है।
ग्लोबलटुडे, 27 अगस्त,
सम्भल
वारदात उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल के चन्दौसी की है जहां अपने भतीजे की दवाई लेने आ रहे दो भाइयों को लोगों ने पकड़ लिया और बच्चा चोरी करने के शक में लोगों ने दोनों मारना शुरू कर दिया। इन लोगों ने दोनों को इतना मारा कि एक भाई की तो मौत हो गयी और दूसरे की हालत गंभीर है।
पता चला है कि ये लोग दोनों भाइयों को जंगल में ले गए और सभी ने मिलकर उन्हें जमकर पीटा। भीड़ इतनी उग्र थी कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों भाइयों को छुड़ाने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। गंभीर हालत में दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां रामू(राम अवतार) की मौत हो गयी है।
जनपद सम्भल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छाबड़ा निवासी राजू अपने भाई राम अवतार पुत्र वीरपाल अपने भतीजे रवि को दवाई दिलाने के लिए बाइक द्वारा चन्दौसी आ रहे थे। जैसे ही वह जारई गांव में पहुंचे तो एक स्थान पर रुक गए। तभी कुछ लोग पहुंचे और दोनों भाइयों को बच्चा चोरी करने के शक में पकड़ लिया दोनों को मारते हुए जंगल की तरफ ले गए।
जंगल में इन लोगों ने दोनों को जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत होगी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार किसी तरह भीड़ को खदेड़ा। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
