ग्रामीणों ने एक मंद बुद्धि व्यक्ति अली हसन को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर धुनाई कर दी जिससे मंदबुद्धि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
ग्लोबलटुडे, रामपुर
सऊद खान
देशभर में व्हाट्सएप पर एक मैसेज लगातार वायरल हो रहा है जिसमें लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि अपने बच्चों को सुरक्षित रखें क्योंकि बच्चा चुराने वाला एक गैंग घूम रहा है, जिसमें में डेढ़ सौ से दो सौ लोग पूरे देश में बच्चे चुरा रहे हैं।
इस अफवाह के कारण एक गाँव के लोगों ने मंद बुद्धि व्यक्ति अली हसन को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिससे मंदबुद्धि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा तो वहीं इस संबंध में 7 लोगों को नामज़द करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है, जिसमें 7 नामज़द लोगो को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है
वारदात रामपुर जिले की कोतवाली स्वार की है, जहां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेमपुर निवासी अली हसन नाम का एक मन बुद्धि युवक गांव के ही 7 किलोमीटर दूर धनोरी गांव पहुंच गया। यहां के ग्रामीणों ने देर रात मंदबुद्धि युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।
इस मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से इतना मारा कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को देदी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अपने कब्जे में लेकर स्वार के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
वही पीड़ित युवक के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 7 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में एएसपी अरुण कुमार सिंह ने हमे जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात की घटना है। एक व्यक्ति जो गूंगा भी है थोड़ा सा मानसिक रूप से साउंड नहीं है, उसको कुछ लोगों ने बच्चा चोर बच्चा चोर कह कर पिटाई कर दी। तत्काल मौके पर पुलिस गई और वहां से उस व्यक्ति को सुरक्षित ले आई और जिन लोगों ने उसके साथ पिटाई की है उनके खिलाफ तत्काल एफ आई आर दर्ज हो गई है और जो लोग नामजद हैं उनकी गिरफ्तारी भी हम शीघ्र ही कर लेंगे।

अरुण कुमार सिंह ने कहा जो लोग जो लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं और इस तरह के कृत्य में शामिल हो रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों की स्तर से भी हैं और स्थानीय स्तर से भी हम लोग कर रहे हैं।
इससे पहले भी एक-दो जगहों पर लोगों ने इस तरीके की घटनाओं का प्रयास किया था तत्काल पुलिस ने उसे नियंत्रण में किया था आगे अगर कोई ऐसे प्रयास करेगा अफवाह फैलाने का तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
