रामपुर के थाना कोतवाली में बस्ती घोसियान के दो युवकों द्वारा आज़म खान सहित पूर्व सीओ आले हसन व अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है
ग्लोबलटुडे, रामपुर
सऊद खान
रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आज़म खान को रोज़ एक नयी मुश्किल में घिर जाते हैं। इस बार उनपर भैंस चोरी करने का आरोप लगा है।
रामपुर के थाना कोतवाली में बस्ती घोसियान के दो युवकों द्वारा आज़म खान समेत पूर्व सीओ आले हसन व अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शिकायत कर्ताओं का कहना है कि अक्टूबर 2016 में आजम खान के इशारे पर पूर्व सीओ आले हसन, फ़साहत अली शानू व अन्य लोगों द्वारा उन्हें घर से बेघर कर मारपीट की गई, उनके घर का सामान भी लूटा गया और उनकी भैंसे भी लेकर चले गए। इस संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विद्या किशोर शर्मा रामपुर ने बताया, ”शिकायत कर्ताओं की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें शिकायत कर्ताओं ने भैंस चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आजम खान, पूर्व सीओ आले हसन, फ़साहत अली शानू और कई अन्य लोगों द्वारा मारपीट, लूटपाट की गई।
इस संबंध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है धारा 427 504 506 304 448 के तहत व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में कुल 3 भैंसे चोरी का आरोप है विवेचना प्रचलित है इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
इसमें आजम खान, पूर्व सीओ आले हसन, फ़साहत अली शानू और कई अन्य लोगों द्वारा मारपीट, लूटपाट की गई। इस संबंध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है धारा 427 504 506 304 448 के तहत व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में कुल 3 भैंसे चोरी का आरोप है विवेचना प्रचलित है इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि साल 2014 में खुद आज़म खान की अपनी भैंसें भी चोरी हुई थीं और ये मामला कई दिन सुर्खियों में भी रहा था। उस समय यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और यूपी पुलिस ने भैंस चोर को ढूंढ निकाला था। लेकिन अब प्रदेश में सरकार बीजेपी की है और इस सरकार के रहते आज़म खान पर ढेरों मुक़दमे भी हो चुके हैं। 29 मुक़दमों में तो कोर्ट ने आज़म खान की अग्रिम ज़मानत याचिका भी ख़ारिज कर दी है।
ये भी रोचक हैं:-
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

