बिजली कर्मचारियों का आंदोलन, बिजली विभाग के 14 जिलों के इंजीनियर और अधिकारी रामपुर के जिला अधिकारी से मिले

Date:

विद्युत कर्मचारियों का आंदोलन
विद्युत कर्मचारियों का आंदोलन

बिजली विभाग के 14 जिलों के इंजीनियर और अधिकारी इकट्ठे होकर रामपुर जिला अधिकारी के आवास पर पहुंचे और रामपुर पुलिस के क्षेत्र अधिकारी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने की मांग की। डीएम रामपुर ने इनकी शिकायत पर एक जांच कमेटी गठित की है जिसको अगले 48 घंटे में मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]: जिला रामपुर में बिजली विभाग के वोल्टेज बेहद हाई हैं। 14 ज़िलों के इंजीनियर यहां जमा हैं और उनके क्रोध की बिजली एक पुलिस अधिकारी पर गिरी है। आरोप है कि बिजली विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर को रामपुर नगर के क्षेत्र अधिकारी पुलिस ने घर से बुलवा कर मारपीट की और झूठे केस में बंद करने की धमकी थी।
शिकायतकर्ता रामपुर में तैनात एक असिस्टेंट इंजीनियर है जो के मीटर रीडिंग करता है। उसने बताया के क्षेत्राधिकारी पुलिस ने उसको बुलवाकर अपने घर पर मारपीट की और साढे 4 घंटे उसको प्रताड़ित किया।
क्षेत्राधिकारी पुलिस ने यह सब क्यों किया यह पूछे जाने पर शिकायतकर्ता ने कुछ ठोस कारण नहीं बताया। बल्कि यह कहा कि तुम बहुत बिजली चोरी की चेकिंग करते हो। ज़रा मेरे घर पर चेकिंग करके दिखाओ मैं तुमको बताऊंगा पुलिस क्या होती है।
मासूम बच्ची की अनोखी भविष्यवाणी-ममता बनर्जी होंगी अगली प्रधानमंत्री
इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने क्षेत्राधिकारी पुलिस से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मौन रहना ही उचित समझा। हालांकि सूत्रों से पता चला कि चुनाव के दौरान शिकायतकर्ता असिस्टेंट इंजीनियर बाइक पर जा रहा था, जिसको पुलिस वालों ने रोका तो उस की पुलिस वालों से तकरार हो गई थी। जिसके बाद विद्युत विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों में ठन गई।
इस मामले ने तूल पकड़ लिया और उप राज्य विद्युत परिषद अभयंत संघ इस मामले में कूद पड़ी। अब 14 ज़िलों के इंजीनियर इकट्ठा होकर रामपुर जिला अधिकारी के आवास पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे। जिलाधिकारी रामपुर ने एक जांच कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट दिए जाने के आदेश दिए हैं।
ये भी रोचक है:-

Adver

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...