जामिया के छात्र ने मलेशिया में आयोजित काॅमनवेल्थ यूथ सम्मिट में शिरकत की

Date:

ग्लोबलटुडे/नई दिल्ली[तरन्नुम अतहर]: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की एमएमएजे अकेडमी आफ इंटरनेशनल स्टडीज़ के एमए द्वितीय वर्ष के छात्र, कुलदीप भट्टाचार्य को मलेशिया के कुआला लंपुर में आयोजित ‘काॅमनवेल्थ यूथ डायलाॅग कान्फ्रेंस यूथ सम्मिट आन इंटरनेशनल पीस ऐन्ड सेक्युरिटी ऐन्ड ब्युल्डिंग कम्युनिटी रेज़ीलिएंस फ्राॅम द ग्राउंड अप ‘ विषय पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
जानकारी के मुताबिक द राॅयल काॅमनवेल्थ सोसायटी ने 2 से 5 अप्रैल 2019, तक इसका आयोेजन किया था, जिसमें भारत सहित एशिया से श्रीलंका, बांग्लादेश, ब्रुनेई, मलेशिया, पाकिस्तान और सिंगापुर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बताया जाता है कि इस काॅन्फ्रेंस का उद्देश्य आतंकवाद से लड़ना और अंतरराष्ट्रीय शांति एंव सहयोग को बढ़ावा देना था।

आपको ये भी रोचक लगेगा-
जामिया मिल्लिया इस्लामिया -जामिया के प्रोफेसर और उनकी रिसर्च टीम को स्मार्ट सोलर पावर इन्वर्टर के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
‘पृथ्वी दिवस’ का संदेश !
है राम के वजूद पे हिन्दोस्तां को नाज़ !
 

काॅन्फे्रंस में यूथ डिप्लोमेसी, आतंकवाद, गैर हिंसक संवाद, सोशल मीडिया आदि विषयों पर अलग अलग सत्र आयोेजित हुए। इसमें एक माॅडल काॅमनवेल्थ सत्र भी हुआ जिसमें हिस्सा लेने वालों को किसी देश के सरकार प्रमुखों के तरह व्यवहार करके चर्चा करनी थी। कुलदीप भट्टाचार्य ने भी एक देश के प्रमुख के रूप में चर्चा की।
इस काॅन्फ्रेंस में दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के छात्रों को इन क्षेत्रों के देशों की स्थिति को समझने का अवसर मिला।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...