बुलंदशहर के स्याना हिंसा मामले में जेल में बंद 06 आरोपियों को जेल से जमानत पर आखिर रिहाई मिल गई। खासबात यह है कि जेल से छूटने के बाद सभी सभी 06 आरोपियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
स्वागत की जो तस्वीर आप देख रहे हैं ये राजद्रोह, हत्या और बलवा करने वाले आरोपी हैं। दरअसल स्याना में साल 2018 में हुई हिंसा के आरोपी जीतू फौज़ी, शिखर अग्रवाल, हेमू, उपेंद्र सिंह राघव, सौरव और रोहित राघव कोर्ट से जमानत के जैसे ही जेल से बाहर आये। उनका हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों से फ़िज़ा गूंज उठी।
शिखर अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा के स्याना के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं। जबकि उपेंद्र सिंह राघव अंतर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हैं। बतादें कि 03 दिसम्बर को स्याना के चिंगरावठी में गौकशी के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में न सिर्फ इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, बल्कि सरकारी वाहन और पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया था।
इस मामले में पुलिस ने मामले दर्ज कर 44 लोगों को जेल भेज दिया था। इन 44 में से 06 आरोपियों को साढ़े सात महीने के बाद जेल से जमानत पर रिहा किया गया। राजद्रोह, हत्या और बलवा के आरोपियों की स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान
- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी
- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA
- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
