आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर कम होने का नाम नहीं ले रहीं, इस बार आजम ख़ान की जौहर अली यूनिवर्सिटी में वन विभाग के 2173 खैर के पेड़ काटने के आरोप में आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को खैर के पेड़ काटने को लेकर वन विभाग ने नोटिस भेजा है।
इस संबंध में डीएफओ ए के कश्यप ने ग्लोबलटुडे को बताया,” ग्राम सिंघन खेड़ा में जौहर अली यूनिवर्सिटी में 2173 खैर के वृक्ष थे। शासनादेश 2007 के अनुसार वहां 2173 खैर के वृक्ष थे, जिनके स्वरूप को यथावत रखना था और मौके पर जांच में वहां पर पेड़ नही पाए गए हैं।
खैर के वृक्ष नही पाए गए हैं तो 2173 वृक्ष के अवैध पातन और पातन के उपरांत उसके अवैध अभिवहन के लिए जौहर अली यूनिवर्सिटी को नोटिस दिया गया है। नोटिस में 2173 वृक्ष के अवैध पातन के बारे में बताते हुए 7 दिन में जवाब मांगा है, जिसके उपरांत विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा (4) और खाद्य वर्ग अधिनियम की धारा 41/42 में कार्यवाही की जाएगी।

इस मामले में डीएफओ ने बताया पेड़ की कीमत बहुमूल्य है, इसकी कोई कीमत नही लगाई जा सकती। जिस तरह पेड़ सर्विस प्रोवाइड करते हैं, उनका अमूल्य योगदान है। वहीं उन्होंने बताया इस मामले में जुर्माना भी वसूल किया जा सकता है। अगर दूसरा पक्ष देने को तैयार हो तो,वहीं डीएफओ ने बताया वर्ष 2007 में 4,13,686 पेड़ो की कीमत आंकी गयी थी। अब पेड़ ग्रो करते तो उनकी कीमत कुछ और ही होती।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

