रामपुर की तहसील स्वार में घर में हुआ भीषण विस्फ़ोट, घर के उड़े परखच्चे,एक की मौत

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]:रामपुर की तहसील स्वार में एक आतिशबाज़ के घर में रखे पटाखों में लगी आग से घर में रखे सिलेंडर में ज़बरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में पूरा घर के परखच्चे उड़ गये और एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गयी।

Screenshot 2019 01 24 01 19 40 1246824850
हादसे की तसवीर

रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के चक स्वार मोहल्ले में एक घर में रखे पटाख़ों में विस्फ़ोट होने शुरू हो गये जिसके चलते घर मे रखे 2 सिलेंडरों में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि पूरे का पूरा घर धमाकों में उड़ गया यहाँ तक कि मुहल्ले के घरों तक पर इस विस्फ़ोट का असर हुआ। लगातार कई विस्फोट के चलते मकान के परखच्चे उड़ गए और एक व्यक्ति की इन धमाकों की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी लगाई गयीं और पुलिस ने ध्वस्त पड़े मकान की बारीकी से छानबीन की।
घटना में 25 वर्षीय शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
2019 01 24 01 23 19
विस्फ़ोट के बाद की तस्वीर

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना ने ग्लोबलटुडे को बताया कि स्वार थाना क्षेत्र के चक स्वार में एक घर में सिलेंडर फटने से मकान गिर गया है औरमौके पर पटाखे भी मिले हैं जो शादी ब्याह में इस्तेमाल किए जाते हैं। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बाकी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाकी चेक किया जा रहा है इसके अलावा कोई अन्य डेड बॉडी नहीं है। शेष विधिक कार्रवाई की जाएगी

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...