रामपुर के चर्चित पायल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ़्तार, 25000 का था इनाम

Date:

PicsArt 12 05 05.08.39रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]: रामपुर में आज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। रामपुर के चर्चित पायल अपहरण हत्याकांड में आज पुलिस ने 25000 के नामी बदमाश दानिश को धर दबोचा। उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद कर उसे जेल भेजा दिया। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया।IMG 20181123 WA0003
रामपुर थाना गंज के दरख़्त केन के पीला तालाब निवासी राहिल की बहन पायल का 1 नवंबर को अपहरण हो गया था जिसमें पायल के भाई राहिल की तरफ से थाना गंज में 8 नवंबर को मुक़दमा दर्ज कराया गया था। रामपुर में पायल अपहरण और हत्या कांड काफी चर्चित रहा था और पुलिस ने भी इसमें काफी मेहनत की थी आरोपीयों को पकड़ने में। बरहाल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया है जिसमें दो फरार आरोपीयो ताहिर और दानिश  पर 25 ,25 हज़ार रुपये का पुलिस ने इनाम रखा था। 2018 12 05 17 15 30आज पुलिस ने एक आरोपी दानिश को पहाड़ी गेट से गिरफ्तार किया है। इसपर पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम रखा था। इसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।
एक और आरोपी ताहिर जिसपर भी 25000 रुपये का इनाम है, अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस के सराहनीय काम को देखते हुए रामपुर की जनता पुलिस काफी प्रशंसा कर रही है।
पूरा मामला रामपुर का चर्चित अपहरण हत्याकांड है। 1 नवंबर को पायल का अपहरण हो गया था और 8 नवंबर को पायल के भाई राहिल की तरफ से थाना गंज में मुक़दमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही थी और इस मामले पर काफी लोगों का आक्रोश था। रामपुर का यह बहुत ही चर्चित हत्याकांड था। मुख्य आरोपी जहाँगीर को पुलिस ने  गिरफ्तार किया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और  उसने कहा कि उसने पायल की हत्या कर उसके शव के 3 टुकड़े कर अलग जगह दबा कर दिया है। पायल का शव जहांगीर के कृषि फार्म हाउस  से तीन टुकड़ों में बरामद हुआ था। बहरहाल  पुलिस 3 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बाक़ी दो पर इनाम था जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...