Globaltoday.in । वेब डेस्क
फ़िल्म “साहो” और “छिछोरे” जैसी ब्लॉकबस्टर हिट के साथ, यह साल श्रद्धा कपूर(Shradha Kapoor) के लिए बेहद ख़ास रहा है। सिर्फ़ फिल्मों में ही नहीं श्रद्धा का जादू हर तरफ छाया हुआ है। श्रद्धा हाल ही में एक लीडिंग मैगज़ीन के कवर पर अपनी खूबसूरत अदाओं से एक बार फिर सभी का दिल जीतते हुए नज़र आ रही हैं।
अभिनेत्री श्रद्धा(Shradha) अपने उत्कृष्ट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं और इस कवर पर एक ही रंग के टॉप और पैंट के साथ श्रद्धा ने अपनी खूबसूरती को फिर से परिभाषित कर दिया है। सादे मेकअप और खुले बालों के साथ श्रद्धा ने अपना यह लुक पूरा किया है।
श्रद्धा अपने फैशन लुक के साथ ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानती हैं और अपने क्लासी व कंफर्टेबल लुक के लिए जानी जाती है।
यह साल खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन अभिनेत्री ने “बागी 3” की शूटिंग के लिए सर्बिया के लिए उड़ान भर ली है जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आएंगी।
श्रद्धा जल्द रेमो डिसूजा की “स्ट्रीट डांसर 3डी” में भी नज़र आएंगी जिसमें वह एबीसीडी 2 के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। फिलहाल, वह टाइगर श्रॉफ के साथ “बागी 3” की शूटिंग में व्यस्त हैं।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
