सम्भल (17 सितंबर 2019 ): यूपी के सम्भल में एक दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गयी और करीब 1 घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया लिया गया।
आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है वही आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है ।
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट का है, जहां रात को दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर गया था। जिसके करीब 15 मिनट बाद ही आस-पास के लोगों ने दुकानदार को फोन किया कि उसके दुकान में भीषण आग लग गई है।
शुरू में तो आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की। करीब 1 घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस दौरान सम्भल पुलिस के अलावा सीओ भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वही आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
आग इतनी भीषण थी कि उसने पड़ोस वाली दुकान तक को अपने चपेट में ले लिया और उस दुकान में भी काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
अन्य रोचक खबरें:-
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
