17 जुलाई को थाना बनियाठेर क्षेत्र में तीन कैदियों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी ये तीनों ही कैदी कोर्ट पेशी पर आए हुए थे
ग्लोबलटुडे, 28 अगस्त,
राहेला अब्बास, सम्भल
यूपी के सम्भल में बीते 17 जुलाई को हुए पुलिस हत्याकांड के तीसरे आरोपी धर्मपाल को सम्भल पुलिस ने लगभग एक महीने बाद हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया, जिसका खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि घटना के बाद से धर्मपाल अपने साथियों से अलग हो गया था और गुरूग्राम में जाकर रहने लगा था। वहां जाकर धर्मपाल अपना नेटवर्क बनाने का प्रयास कर रहा था, तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया ।
गौरतलब है कि बीते 17 जुलाई को थाना बनियाठेर क्षेत्र में तीन कैदियों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये तीनों ही कैदी कोर्ट पेशी पर आए हुए थे। तभी रास्ते में तीनों कैदी शकील, कमल और धर्मपाल ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए थे। यूपी पुलिस ने इन तीनों क़ैदियों पर ढाई लाख का इनाम घोषित किया था। 3 दिन बाद अमरोहा और संभल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कमल ढेर कर दिया था, जिसके करीब 20 दिन बाद सम्भल पुलिस ने शकील को भी मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।

अब करीब 1 महीने बाद सम्भल पुलिस ने तीसरे फरार चल रहे आरोपी धर्मपाल को भी हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया, जिसका खुलासा करते हुए सम्भल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि फरार तीसरा आरोपी धर्मपाल हरियाणा के गुरुग्राम में रहने लगा था और वहां अपना नया नेटवर्क बनाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस को इनपुट मिला तो सम्भल पुलिस ने आरोपी धर्मपाल को वहां से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस धर्मपाल को कोर्ट में पेश करने जा रही है।
लेकिन जिस तरह से तीनों ही कैदियों पर अवैध हथियार और मिर्ची पाउडर मिले थे उसको लेकर भी पुलिस ने कहा है कि इस बारे में भी जांच की जा रही है ।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
