सर सैयद डे पर दरभंगा में डॉक्टर आरजू के नेतृत्व में शानदार प्रोग्राम

Date:

प्रोसेसर बदरे आलम ने कहा कि हम लोग आज उनकी याद में इस प्रोग्राम को करके यह शपथ लेना होगा कि अपने वंश को शिक्षित करना है।

globaltoday.in

दरभंगा:- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (ए.एम.यू.ओ.बी.ए.) दरभंगा चैप्टर के द्वारा सर सैयद अहमद खान के 202 वें जयंती का आयोजन अल्लामा इकबाल लाइब्रेरी के प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ बदरे आलम खान(प्रधानाचार्य चंद्रधारी मिथिला विधि महाविद्यालय) ने की।

मुख्य अतिथि मोहम्मद वसीम अहमद(जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी दरभंगा) एवं विशिष्ट अतिथि नियाज अहमद(पूर्व जिला पदाधिकारी), प्रोफ़ेसर शाकिर खलीक(सचिव सोगरा उच्च विद्यालय) एवं प्रोफेसर मन्नान तरजी मशहूर वरिष्ठ शायर (राष्ट्रपति पदक प्राप्त) के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि वसीम अहमद ने यह कहा कि सर सैयद डे हो और मुझ जैसे को मुख्य अतिथि बनाया जाए यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। हमें यह सोचना और समझना होगा कि शिक्षा की मूल्य क्या है?

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विशिष्ट अतिथियों ने विस्तार से सर सैयद के शिक्षा एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के महत्वता पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए प्रोसेसर बदरे आलम ने कहा कि हम लोग आज उनकी याद में इस प्रोग्राम को करके यह शपथ लेना होगा कि अपने वंश को शिक्षित करना है।

अंत में अलहिलाल अस्पताल के निर्देशक डॉ अहमद नसीम आरजू कार्यक्रम आयोजक ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें सर सैयद अहमद खान के सपनों को पूरा करना होगा।

प्रोग्राम संचालन मशहूर डॉक्टर दिलशाद अनवर ऑर्थोपेडिक्स ने किया। प्रोग्राम मे डॉक्टर डॉ एम आई एच नोमानी, डा आसिफ शहनवाज, मुमताज आलम अधिवक्ता, डॉ साजिद हुसैन, डॉक्टर रिजवान हैदर, डॉक्टर असगर अली, डॉक्टर शमीम खुर्रम आजमी, डॉ अहसन हमीदी, डॉ नासिर, डॉ अकील सिद्दीकी, डा निसार अहमद, अहमद रशीद सेंटर हेड वीवो हेल्थकेयर, राशिद निजाम, कमर जावेद एवं मैक्सीमाइंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के निर्देशक (मार्केटिंग और प्रमोशन) शाहिद अतहर मुख्य रूप से शामिल हुए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

यह भी पढ़ें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...