मुख्यमंत्री योगी ने रामपुर आकर कहा कि इस परिवारवाद की राजनीति को हमें समाप्त करना है यही अपील करने में आज आपके पास आया हूं।
globaltoday.in/
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर(Rampur) पहुंचे और विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान काफी तादाद में लोग जमा थे।
योगी(Yogi) जी का फूल मालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। योगी ने आज़म खान का नाम लिये बगैर उनके बारे में काफी कुछ कहा उन्होंने आज़म के ज़मीन कब्जाने का भी ज़िक्र किया।
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हम आप लोगों से यही अपील करने आए हैं वन डिस्टिक, वन प्रोडक्ट से हमने प्रदेश जैसे परंपरागत उत्पाद को पहचान दी, इससे जुड़े हुए उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया। उनके स्वाव्लंबन के लिए योजनाओं को लागू किया और आज उसी का परिणाम है कि रामपुर का चाकू एक बार पुनः देश और दुनिया के सर चढ़कर के बोलेगा। लोगों को अपने आवश्यकता की पूर्ति में योगदान देगा।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});लेकिन भाइयों बहनों याद रखना तलवार अगर अपात्र व्यक्ति के हाथ में होगा तो वे गरीबों की जमीनें हड़पने का काम करेगा यह तलवार अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथों में होगा, तुम्हें गरीबों के घर पर जबरदस्ती डकैती डालने का काम करेगा, अगर यह तलवार गलत हाथों में होगी तो यह तलवार लोगों के हक पर छीना झपटी करने का कार्य करेगी, यह तलवार अपात्र लोगों के हाथों में होगी यहां पर चाकू और लूट खसोट और भ्रष्टाचार का जरिया बन जाएगी। लेकिन यही तलवार और यही चाकू जब पात्रों के हाथों में होगी तो यह सुरक्षा का कार्य करेगी और समृद्धि को आगे बढ़ाने का काम करेगी और रामपुर वासियों से मैं इसी सुरक्षा और समृद्धि के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करने आया हूं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आप चिंता मत करिए सुरक्षा और विकास की जिम्मेदारी हमारी है, यह कार्य हमारी सरकार करेगी। बिना भेदभाव के विकास किया गया है, बिना भेदभाव के शासन की योजनाएं आप तक पहुंचाई गई हैं और बिना भेदभाव के योजनाएं आगे भी चलेंगी। इस प्रकृया को तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});मुख्यमंत्री योगी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा आपकी आवाज लखनऊ दिल्ली तक पहुंचे,,,, यह परिवारवाद यह जातिवाद धर्म और मजहब के नाम पर हैं। विभाजन की कार्रवाई यह न केवल विकास के लिए बल्कि आने वाले पीढ़ी के भविष्य के लिए भी बाधक है। इस परिवारवाद की राजनीति को हमें समाप्त करना है यही अपील करने में आज आपके पास आया हूं।
योगी ने आजम खान का नाम लिए बगैर कहा यहां के गरीबों की जमीनें हड़पने वाला व्यक्ति नहीं, यहां पर भय और दहशत का माहौल पैदा करने वाला व्यक्ति नहीं, यहां पर शासन की योजनाओं पर डकैती डालने वाला व्यक्ति नहीं बल्कि जो योजनाएं हैं उन्हें धरातल पर उन गरीबों तक ले जाने के लिए व्यक्ति की जरूरत है, जो बिना भेदभाव के इन योजनाओं से जोड़ने वाला व्यक्ति होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

