सोरन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आग सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी, जहां विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक रहते थे, और फिर पूरी पांच मंजिला इमारत में फैल गई।
इराक की एक यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। आग विश्वविद्यालय के हॉस्टल में लगी थी। इस हादसे में कम से कम 18 लोग ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं। शुक्रवार रात तक आग पर काबू पा लिया गया। यह यूनिवर्सिटी इराक के उत्तरी इलाके अरबील के छोटे से शहर सोरन में स्थित है।
विदेशी मीडिया के मुताबिक़ स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि, अरबील के पूर्व में एक छोटे से शहर सोरन में एक इमारत में आग लग गई। सरकारी मीडिया ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है।
बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देर रात नागरिक सुरक्षा टीमों और अग्निशामकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मामले की जांच जारी है।
स्थानीय समाचार एजेंसी Rudaw ने बताया कि शुक्रवार की रात तक आग बुझा दी गई।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

