नासिर अल-ओतैबी की पांचवीं शादी तब सुर्खियों में आई जब उनके पोते ने अपने दादा को शादी की बधाई देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन दिया, “मेरे दादाजी को शादी की शुभकामनाएं, यह शादी उनके लिए समृद्धि और बच्चे लाए।”
अब अल अरेबिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर नासिर अल ओताबी का एक वीडियो मैसेज शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें सिंगल पुरुषों को सलाह देते देखा जा सकता है।
इंटरव्यू के दौरान एंकर ने नासिर अल-ओतैबी से पूछा कि वह उन पुरुषों को क्या सलाह देंगे जो शादी से इनकार करते हैं।
एंकर के सवाल पर सबसे उम्रदराज सऊदी दूल्हा ने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में सम्मान है और अगर दीन और दुनिया की हिफ़ाज़त चाहते हो तो शादी कर लो।
सऊदी शख्स ने कहा कि शादी एक शारीरिक आराम और आनंद है, बुढ़ापा शादी में बाधा नहीं डालता, मैं अपने हनीमून पर खुश हूं।
उन्होंने आगे कहा कि मेरे 4 बच्चे हैं और एक बेटे का निधन हो चुका है, मेरे बच्चे भी अब माता-पिता बन गए हैं लेकिन मैं खुद अभी भी अपने और बच्चे चाहता हूं।
- मैनपुरी पुलिस की महिला मुख्य आरक्षी मनोरमा ने जीता गोल्ड मेडल, एसपी ने किया सम्मानित

- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई

- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

