लखनऊ/इटावा: इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज(PGI) के वार्ड में भर्ती मरीज़ को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा मरीज़ को थप्पड़ मारे वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बिस्तर पर बैठे मरीज़ के दो थपपड जड़ता है। वीडियो सैफई मेडिकल यूनिवेर्सिटी के हड्डी रोग विभाग का बताया जा रहा है। मरीज़ को थप्पड़ मारने वाला युवक वहां का रेजिडेंट डॉक्टर बताया जा रहा है। हालांकि ग्लोबलटुडे अभी इस बात की पुष्टि नहीं करता कि थप्पड़ मारने वाला युवक डॉक्टर ही है।
वीडियो में जिस मरीज़ के युवक थप्पड़ मारता है उसका नाम गुड्डू खान बताया जा रहा है जो फ़िरोज़ाबाद का रहने वाला है जो हड्डी टूटने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ है।
इस घटना से सैफई मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन पर सवाल कगाड़े हो रहे हैं क्यूंकि मरीज़ों से मारपीट करने के दो अलग अलग वीडियो सामने आये हैं।
मामले का PGI के कुलपति ने संज्ञान लिया है और वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दे दिए हैं।
- मैनपुरी पुलिस की महिला मुख्य आरक्षी मनोरमा ने जीता गोल्ड मेडल, एसपी ने किया सम्मानित

- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई

- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

