Globaltoday.in |गुलरेज़ खान | बरेली
बरेली में एक लड़की ने प्रेमी के साथ घर से भाग कर सोशल मीडिया पर अपनी जान का खतरा बताते हुऐ वीडियो वायरल किया है।
लड़की का आरोप है कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के बिना कहीं और शादी करने जा रहे थे, जबकि पुलिस ने पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र की युवती के स्कूल में साथ पढ़ने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गए थे,दोनों ही अल्पसंख्यक समाज से हैं और जातियां भी एक हैं।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ये प्रेमी युगल घर से भाग गए, जिसके बाद युवती के पिता ने बहेड़ी कोतवाली में युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर युवती के ले जाने की तहरीर दी।
बीती रात में युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया जिसमें युवती ने अपने परिवार वालों से अपनी व प्रेमी की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर लिखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों को बरामद कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
