नई दिल्ली में झुलसाने लगी धूप, पारा 52 डिग्री तक पहुंचा, लू से पहली मौत की खबर

Date:

भारत की राजधानी नई दिल्ली में सूरज आग उगल रहा है, जहां तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक़ राजधानी दिल्ली में पिछले 2 हफ्ते से भीषण गर्मी चल रही है और तापमान अब 52.3 डिग्री तक पहुंच गया है।

भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। ख़बरों के मुताबिक़ 40 वर्ष के एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे सोमवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर का कहना है कि वह व्यक्ति कमरे में बिना कूलर या पंखे के रह रहा था जब्कि उसको तेज़ बुखार था। उसका बुखार 107 डिग्री फ़ारेनहाइट तक पहुँच गया जो सामन्य से 10 डिग्री ज़्यादा है। मृतक व्यक्ति बिहार के दरभंगा का रहने वाला था और दिल्ली में मज़दूरी करता था।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को अब तक का सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिल्ली के मुंगेशपुर में मौसम केंद्र ने दोपहर 2.30 बजे 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। बुधवार देश का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इसके साथ-साथ दिल्ली में कुछ स्थानों पर दोपहर बाद साढ़े चार बजे के आसपास हल्की बारिश भी हुई।

बतादें कि आज तक भारत के किसी भी शहर में तापमान 53 डिग्री से ऊपर नहीं गया है और जल संकट भी देखा जा रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मंडलायुक्त के भागीरथ प्रयासों से मुरादाबाद मंडल को मिली अनेक सौगातें

मुरादाबाद: मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के लगभग 62 माह...

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...