Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
कोतवाली मिलक क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद के मीनार पर कई दिनों से एक बंदर चढ़ा हुआ था। लोगों ने उसको उतारने की बहुत कोशिश की लेकिन बन्दर को मीनार से उतारने में नाकाम रहे।
थक हार कर गांव और मस्जिद के जिम्मेदार लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग के कर्मचारियों ने मस्जिद की मीनार पर चढ़कर बंदर को सकुशल उतारा। इस दौरान आसपास काफी भीड़ जमा हो गयी और इस नज़ारे को लोग नीचे से खड़े होकर देख रहे थे। बरहाल मस्जिद की मीनार से बंदर के उतरने के बाद वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।
जनपद रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के क्योरार गांव में एक मस्जिद की मीनार पर बंदर चढ गया जो पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।
मस्जिद के जिम्मेदार लोगों ने और गांव के लोगों ने बंदर को मीनार से उतारने की काफी कोशिश की। लेकिन बंदर मस्जिद की मीनार से नहीं उतरा।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

उसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और वन अधिकारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे उन्होंने अपनी टीम को मस्जिद की मीनार पर चढ़ाकर बंदर को उतारा।
मिलक क्षेत्र के वन विभाग अधिकारी ज़की अहमद ने बताया,” बंदर था वे मस्जिद की मीनार पर चढ़ गया था। उसके चोट लग गई थी उसके लिए वे पनाह लेने के लिए चढ़ गया था। नीचे आता था और खाना खाकर फिर ऊपर चला जाता था। हमें आज पता चला और आज हम आ गए। वन अधिकारी ने बताया बंदर ने अपने आप को सेफ़ करने के लिए बचाने के लिए स्थान बनाता है और वह इसी वजह से ऊपर चढ़ा। अब हमने उसे उतारा है। और अब वे जंगल की तरफ भाग गया है। और बंदर ठीक है। उसकी कोई किसी तरह की चोट नहीं लगी है।
ग्रामीण सुनील पांडे ने बताया,” 4 दिन पहले यह बंदर देखा गया था मोहल्ले वालों ने बताया था। एक बंदर है मस्जिद की मीनार पर चढ़ गया है। उतर नहीं रहा है। कल हमने वन विभाग को फोन किया तो डीएफओ ने कल दो तीन लोगों को भेजा लेकिन वह लोग कल नहीं उतार पाए थे। आज चार पांच लोग आये वन विभाग के और उन्होंने आज इस बंदर को उतारा। यह बंदर 4 दिन से मस्जिद की मीनार पर बैठा था।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
