रामपुर: जनपद रामपुर (Rampur) में आज जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम था जिसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ ने शपथ दिलाई। उसके बाद सभी लोगों ने ख्याली राम लोधी को बधाई दी और मुख्तार अब्बास नकवी ने भी उन्हें बधाई दी। इस दौरान समारोह के हाल में बैठे सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर फूल मालाओं से जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ पर कहा कि मैं उनके बयान पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि एक बात हमें बहुत अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कहीं किसी तरह की कोई गलतफहमी किसी को नहीं होना चाहिए। कहीं ऐसी बहुत बड़ी जनसंख्या हो जाएगी तो हम देश पर राज करेंगे ऐसा नहीं होता है। आपको शिक्षा चाहिए, आपको सशक्तिकरण चाहिए, आप को रोजगार चाहिए। गरीबी और मुफलिसी जो है जनसंख्या विस्फोट का प्रमुख देन है।
क्या कहा है शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ ने?
बतादें कि शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ (Shafiqur Rehman Barq) ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा था कि इंसान को पैदा करना और मारना अल्लाह का काम है और यह कुदरत का कानून है इस से टकराना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर क़ानून ही लाना है तो इंसानों मरने से बचाने का लाओ।
वहीं मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन के दिए गए बयान की जनसंख्या बढ़ने से तो फायदा है, इससे राजस्व बढ़ेगा।इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग विकृत और सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रस्त हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून जो है वह किसी एक धर्म जाति के लिए है क्या ? यह तो पूरे देश के लिए जागरूकता पैदा करने की प्रोत्साहन की बात है।
अखिलेश यादव ने अपने कार्यालय पर होर्डिंग लगाए हैं बिजली फ्री और 10 लाख नौकरियों का वायदा किया है। इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा अब यह बताओ कि किसी को सपना देखने में कोई टिकट विकेट तो नहीं लगता है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

