UP News: एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट ने राणा शुगर मिल मामले में पूर्व विधायक समेत 6 लोगों को सुनाई 7 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना

Date:

रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर के एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट ने राणा शुगर मिल मामले में पूर्व विधायक समेत सभी 6 आरोपियों को 7 साल की सजा सुनाई और 1 लाख 1 हज़ार रुपए का अर्थदण्ड लगाया है।

इसको लेकर जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता विशेष एमपी/एमएलए (सेशन ट्रायल)कोर्ट सीमा सिंह राणा ने बताया कि यह 6/01/2012 की घटना थी। इसमें राणा शुगर मिल की ओर से मुक़दमा दर्ज हुआ था जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने मिल में उपद्रव किया और मिल में घुसकर तोड़फोड़ की और लूटपाट की गई जिसमें कुछ मिल कर्मी घायल भी हुए थे।

इस मामले में आज एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट का फैसला आया है जिसमें पूर्व विधायक समेत 6 लोगों को सजा सुनाई गयी।
जिसमें पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, किशन पाल, भरत, श्रीमती संजू यादव, मेघराज और सुरेश गुप्ता शामिल हैं। 6 लोगों को 7 साल की सजा सुनाई गई है और एक लाख 1 हज़ार रुपये का अर्थदण्ड डाला गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...