रामपुर: जनपद रामपुर में एक युवक अचानक डांस करते करते गिरकर बेहोश हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अमर उजाला की खबर के अनुसार शाहबाद में शादी के कार्यक्रम में डांस करते समय रामपुर निवासी टैंट मालिक सौरभ रुहेला उर्फ सोनू (36) की मौत हो गई। अचानक हुई मौत के बाद से कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा छा गया।
रामपुर के पुराना गंज के छिपियांन मोहल्ले निवासी सौरभ रुहेला उर्फ सोनू डांस ग्रुप चलाते थे। धार्मिक कार्यक्रमों में झांकियां में कलाकारी का काम भी करते थे।
दो महीने पहले सौरभ रुहेला उर्फ सोनू ने शाहबाद में टैंट की दुकान खोल ली थी। शुक्रवार को शाहबाद के बिलारी बस स्टैंड स्थित ईदगाह के सामने एक वैवाहिक कार्यक्रम था।
इस कार्यक्रम में सौरभ ने टैंट और बिजली का समान किराए पर दिया था। शुक्रवार रात को डांस का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे सौरभ ने भी डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया। उसने क़रीब पंद्रह मिनट डांस किया।
डांस करते करते उनकी हालत बिगड़ गई और वह नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सौरभ को देख मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

