Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
जनपद रामपुर में आज मौलाना मोहम्मद अली जौहर का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय में बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया।
सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार और महिला जिलाध्यक्ष रूही खानम और अनीता यादव सहित तमाम सपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौक़े पर मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जौहर डे की मुबारकबाद दी।
ख़ुशी के इस मौके पर आये सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता और रामपुर के सांसद आजम खान की कमी को भी महसूस किया। उन्होंने लोगों से आज़म खान की रिहाई की दुआ के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सब लोग दुआ करें कि आजम खान जल्द से जल्द हमारे बीच आ जाए।
कार्यक्रम में मौजूद सपा की महिला जिलाध्यक्ष रूही खानम ने अपनी स्पीच के दौरान कहा,” आज खुशी तो है, लेकिन गम भी बहुत है। मैं यही दुआ करती हूं कि आजम खान साहब बहुत जल्दी हमारे बीच आ जाएं।
अपनी स्पीच दौरान रूही ख़ानम भबक कर रोने लगीं। उन्होंने कहा,”सब लोग पूछते रहते हैं कि खैरियत है तो मैं कहती हूं…हां खैरियत है। लेकिन असली खैरियत तो उसी दिन होगी जिस दिन हमारा भाई आजम खान हमारे बीच में आ जाएंगे।
रूही खानम ने कहा,”यह सरकार कब तक जुल्म करेगी? कब तक उनको जेल में रखेगी? शेर को पिंजरे में बंद नहीं किया जा सकता। जिस दिन हमारा शेर दहाड़ता हुआ आएगा उस दिन उस की दहाड़ से पूरा हिंदुस्तान गूंजेगा।
रूही खानम ने कहा मैं सबको जोहर डे की मुबारकबाद देती हूं और मैं सब से यह कहूंगी चाहे वह मेरे हिंदू भाई हों, मुसलमान हों, सिख या इसाई हों, वे सब दुआ करें कि आजम खां जल्द से जल्द बाहर आएं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
