Globaltoday.in |रईस अहमद|रामपुर
सर्दी के मौसम में रात ढलने के साथ ही कोहरे की चादर गहरा गई, जिसके चलते अचानक ठंड बढ़ गई और चंद क़दम दूर का भी देखना मुश्किल हो गया। ऐसे में जिलाधिकारी रामपुर ने अचानक जिला अस्पताल पहुंचकर खुद निरीक्षण किया।
ज़िला रामपुर में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के अचानक जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना पर ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टर भी आनन-फानन में अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए।
व्यवस्था का जायजा लेकर उनमें पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश देते हुए डीएम रामपुर ने जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को हर कीमत पर मांस्क लगाने का सुनिश्चित करने को कहा।
ये भी पढ़ें :-
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया,” बेसिकली इस समय कोहरा पड़ रहा है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसके दृष्टिगत हॉस्पिटल में क्या व्यवस्थाएं इसी को देखने के लिए आए थे। व्यवस्था में कुछ कमियां पाई गई हैं, उसको दुरुस्त करने के लिए बोल दिया है।
डीएम ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट खुद ही दिन में इस व्यवस्था को देखकर सुनिश्चित कराएंगे और खास तौर से जो रेन बसेरे की व्यवस्था है उसको ठीक करना कोविड के दृष्टिगत जो व्यवस्थाएं हैं और जो सेपरेशन होना चाहिए जिस तरीके से होना चाहिए उन सब की सेपरेट व्यवस्था इन सारी चीजों को फिर से रिव्यू करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो रेन बसेरे हैं वे वैसे नहीं च रहे जैसा कि चलने चाहियें। उन्होंने बताया कि और भी कुछ खामियां देखी गयी हैं जिनका निवारण सिटी मजिस्ट्रेट को करने के लिए कहा गया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
