रामपुर: थाना टांडा क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने में दो अभियुक्त गिरफ्तार

0
164

रामपुर(रिज़वान खान): थाना टांडा क्षेत्र में एक युवती के साथ दो लोगों पर दुष्कर्म पर का आरोप लगा था। युवती के परिजनो ने इसको लेकर थाने में अभियोग पंजीकृत करने की तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना को लेकर एडिशनल एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने ग्लोबलटुडे को बताया कि कल थाना टांडा पर एक महिला ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके मोहल्ले के ही दो लड़कों ने दुष्कर्म किया था इस सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था, विस्तृत जानकारी की गई तो तथ्य सही पाए गए। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।