पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक़ जमील कोरोना पॉज़िटिव

0
551
इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक़ जमील कोरोना पॉज़िटिव
इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक़ जमील

पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक़ जमील को कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौलाना तारिक़ जमील ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट(Tweet) किया है कि पिछले कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं थी, टेस्ट करवाने पर कोरोना पोज़्ज़ीटिवे आया है। डॉक्टरों के मशवरे से अस्पताल में दाखिल हो गया हूँ। तमाम चाहने वालों से दुआ की दरख्वास्त है।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने मौलाना के लिए सेहत की दुआ की है।

    इस बीच, पाकिस्तान में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या अब 435,056 है।

    देश में कोरोनोवायरस (Coronavirus) से मौत का आंकड़ा बढ़कर 8,724 हो गया। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 45,124 है, जबकि 381,208 लोग वायरस से उबर चुके हैं।