नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अग्निवीर को मोदी सरकार शहीद का दर्जा नहीं देती तथा उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाता।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष(LoP) राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निवीर’ की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को संसद, देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए।
गांधी ने पंजाब के एक दिवंगत अग्निवीर अजय सिंह के पिता का वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिली, जबकि सरकार ने जान गंवाने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद दिए जाने की बात संसद में कही है।
कांग्रेस नेता गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘संसद में मैंने अपने भाषण में कहा था कि सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है! लेकिन जवाब में रक्षा मंत्री सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को आर्थिक सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला।’’
उन्होंने कहा कि उनके ‘‘झूठ’’ पर शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता जी ने खुद सच्चाई बताई है। गांधी ने कहा, ‘रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय सिंह जी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।’’
सेना ने दिया जवाब
भारतीय सेना ने राहुल गाँधी के आरोप का जवाब देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट से पता चला है कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अग्निवीर अजय के परिवार को 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।”
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वीडियो में शहीद अजय कुमार के पिता ने कहा, “राजनाथ सिंह ने बयान दिया कि शहीद के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। हमें न ही कोई मैसेज आया और न ही कोई पैसा आया।” इसके बाद राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

