Globaltoday.in|सालिम रियाज़ | बदायूं
बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र मे हुई अधेड़ की गोली मारकर हत्या काण्ड का पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस ने हत्या के आरोप मे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के भूडा भदरौल गाव मे आठ जनवरी को घर मे सो रहे अधेड की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी बब्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया,” मृतक की पत्नी मधु के बब्लू यादव के साथ अवैध संबध थे। इसी के चलते आरोपी बब्लू ने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर पति दीनदयाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनो आरोपियों को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

- तालाब पाटकर की जा रही प्लॉटिंग से जलभराव का खतरा, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

- 31 Pilgrims Injured After Amarnath Yatra Bus Skids Off Road in Ganderbal’s Gund

- जामिया नगर में उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की बैठक आयोजित; भाषा संरक्षण के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी घोषित

- बिहार छात्र आंदोलन: 694 लोग हिरासत में, दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 91 पुलिसकर्मी घायल

