12 जनवरी को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी हुई है।
Globaltoday.in|लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी इलाक़ों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाक़ों में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवा चलने के कारण ठिठुरन और भी बढ़ गई है। आज दिन में थोड़ी धूप तो निकली‚ लेकिन उसमें भी तपिश नहीं थी।
हालात को देखते हुए मौसम विभाग 12 और 13 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है। रात में निकले मुसाफिर ठिठुरते दिखाई दिए। लोगों ने ठंड दूर करने के लिए अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
12 जनवरी को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी हुई है।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

