उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रेल हादसा होने से टला है, यहां पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में मालगाड़ी ट्रेन के कई डिब्बे ट्रैक से उतर गए जिसकी वजह से दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पूरी तरह से बाधित है। मालगाड़ी ट्रैक से उतरने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। मालगाड़ी मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही थी।
दिल्ली लखनऊ दोनों रेलवे लाइन बंद हैं। इस हादसे से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अमरोहा रेलवे स्टेशन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस रेल हादसे के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली सारी ट्रेनों के रूट बदल दिए गए। रास्ते में चल रही ट्रेनों को भी रोका गया है। यह हादसा अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


