Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
रामपुर से सपा सांसद आज़म खान (Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म (Abdullah Azam) को आज मंगलवार दोपहर को दो मामलों में मुरादाबाद की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया।
दोनों ही को सीतापुर जेल से भारी सुरक्षा के साथ मुरादाबाद में कोर्ट लाया गया।
सपा सरकार के दिग्गज रहे मंत्री आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को दो मामलों में आज सीतापुर की जेल से भारी सुरक्षा के साथ मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया।
2008 में थाना छजलैट में रोड जाम करना और दूसरा प्रकरण रामपुर से पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्र टिपणी मामले में आज पेशी हुई थी।
आज़म खान पक्ष के वकील ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आज दोनों मामलों में आरोप फ्रेम हुआ है और छजलैट मामले में 4 फरवरी और जया प्रदा पर अभद्र टिपणी मामले में 8 फरवरी तारीख लगी है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में कोर्ट में फिजिकली पेश होने की आवश्यकता नहीं, वीसी के माध्यम सही सुनवाई हो जाएगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

