Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के जनपद रामपुर के डीएम से अपने ही मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर बने आंजनेय कुमार सिंह (Anjney Kumar) की विदाई को रामपुर की जनता ने यादगार बनाने के लिए बारात निकाली। रामपुर के डीएम से मुरादाबाद कमिश्नर बने आंजनेय कुमार की विदाई समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाया कि शायद ही आज तक किसी जिलाधिकारी का इस तरह से विदाई का कार्यक्रम हुआ होगा।
शुक्रवार को रामपुर के जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की विदाई समारोह का एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया था।
सभागार हाल में डीएम ने अपने सभी अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद किया और उसके बाद सभी ने जिलाधिकारी को सम्मानित किया।
विकास भवन के सभागार से बाहर निकलते ही डीएम आंजनेय कुमार सिंह (Anjney Kumar) पर पुष्प वर्षा की गई। और उसके बाद आंजनेय कुमार दूल्हे की तरह सजाई हुई एक खुली हुई गाड़ी में सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हुए। इस बीच जगह जगह पर उनका पुष्प वर्षा कर बैंड बाजे के साथ उनको घर लेकर जाया गया।
आपको बता दें रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह का प्रमोशन हो गया है वह मुरादाबाद के कमिश्नर बनाए गए हैं। आज वह यहाँ रामपुर से रवाना होंगे और मुरादाबाद कमिश्नर का चार्ज संभालेंगे। उसी के उपलक्ष में यह भव्य कार्यक्रम किया गया।
डीएम आंजनेय कुमार सिंह (Anjney Kumar) से हमने इस भव्य कार्यक्रम के बारे में बात की तो उन्होंने बताया,” मेरा सारा काम मेरी टीम ने करा है। टीम एकजुट रहे…टीम आगे भी ऐसे ही काम करते रहे। बहुत सारी चीजों में अभी हमने शुरुआत भर की है। उसमें अभी और काम करने की जरूरत है। मैं हमेशा कहता हूं कि जब आपकी टीम अच्छा काम करती है तो आप भी बेहतर रिजल्ट देते हैं। उम्मीद करता हूं कि उसी तरह से काम करेगी जो एकजुटता दिख रही है तो आगे भी दिखती रहे और लगातार हम लोग जो शासन के मापदंड हैं, शासन के निर्देश हैं उसके अनुरूप काम करते हुए उसे एक बेहतर दिशा में लेकर जा सकें… जो फर्क है वे दिखाई दे… यह मैं उम्मीद करूंगा।
जिलाधिकारी को बैंड बाजे के साथ और दूल्हे की तरह गाड़ी सजी हुई लेकर गए इस पर डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा के ये सारे लोगों का स्नेह है मैं उसे मानूंगा। धीरे-धीरे दिख रही है कि पब्लिक के लिए निचले स्तर पर भी दिखे। टीमवर्क के तौर पर नीचे तक जाए बहुत इससे बदलाव आएगा।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

