Globaltoday.in| बदायूं | सालिम रियाज़
उत्तर प्रदेश के बदायूं में जमाअते इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय सचिव डॉ मौलाना रज़ीउल इस्लाम नदवी ने प्रेस मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श समाज की स्थापना के लिए आदर्श परिवार का होना अनिवार्य है क्योंकि परिवार ही समाज की बुनियादी व्यावहारिक और संरचनात्मक इकाई होता है…अगर हम अपने भारतीय समाज की पारिवारिक स्थिति को देखें तो कई पहलुओं से इसमें सुधार की ज़रूरत है। अमेरिका और यूरोपीय देशों की तरह हमारे यहां भी सिंगल पैरंट परिवार, बिना बच्चे का परिवार, समलैंगिक परिवार, आदि देखने को मिल रहे हैं… परिवार के बदलते हुए ये रूप स्वस्थ समाज के लिए गंभीरता का संकेत है। हमारे समाज में दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी होती हो रही है जिसके कारण बच्चों का मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक और भावनात्मक विकास प्रभावित हो रहा है।
जमाते इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय अधयक्ष रज़ीउल इस्लाम नदवी ने कहा कि परिवार में नैतिक मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के महिला प्रकोष्ठ की ओर से 19 से 28 फरवरी तक “सशक्त परिवार सशक्त समाज” के नाम से अभियान चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य परिवार के हर सदस्य को उसकी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। इसी के साथ दूसरा अभियान 19 फरवरी से 26 फरवरी तक “विरासत कानून क्रियान्वयन” के नाम से प्रांतीय स्तर पर चलाया जाएगा। समाज में विरासत के सही बंटवारे के नाम सही बंटवारे के संबंध में महिलाओं को विरासत के अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसके प्रति समाज में विरासत की इस्लामी व शिक्षाओं से अवगत कराना एवं इसको व्यवहारिक रूप रूप में लाने के लिए आह्वान किया जाएगा।
इन अभियानों के दौरान बड़ी संख्या में फ़ोल्डर्स व पुस्तकों का वितरण, व्यक्तिगत और सामूहिक मुलाकातें, स्कूल/कॉलेज कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सेमिनार, विचार गोष्ठी, ख़ुतबाते जुमा, आमसभा, नुक्कड़ सभा, प्रेस वार्ता, एवं सभी सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम का उपयोग किया जाएगा।
अंत उन्होंने आह्वान किया कि सभी समुदायों के लोग मानवीय मूल्यों को स्थापित करने के लिए इन अभियानों का हिस्सा बनें। प्रेस वार्ता में श्रीमती असमा इम्तियाज, कु.शीवा खान आदि मौजूद रहे।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

