उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की ज़िला कारागार में फांसी की सज़ाए याफ़्ता शबनम इन दिनों काफी चर्चाओं में है।
अब इस शबनम (Shabnam) की कहानी में एक और नया मोड़ आया है। शबनम का एक महिला बन्दी के साथ फोटो वायरल हुआ जिस को बताया गया कि रामपुर जिला कारागार में खींचा गया है।
बरहाल मामले की जब जांच की गई तो बात सही पाई गई जिसमें एक महिला बन्दी रक्षक और एक पुरुष बन्दी रक्षक को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

जनपद अमरोहा के बावन खेड़ी गांव निवासी शबनम जिसने अपने प्रेमी सलीम के खातिर अपने परिवार के साथ लोगों की निर्मम हत्या की थी और न्यायालय ने शबनम को फांसी की सजा सुनाई थी। शबनम पिछले डेढ़ साल से रामपुर के जिला कारागार में बंद है।
Shabnam के बेटे को पालने वाले Usman ने कहा,”मैं तो चाहूंगा Shabnam को फाँसी हो”
ताजा मामला शबनम से जुड़े एक फोटो का है जिसमें शबनम एक महिला बन्दी के साथ खड़ी मुस्कुरा रही है। शबनम का यह फोटो वायरल हो गया। जब इसकी जांच की गई तो यह फोटो रामपुर जिला कारागार का निकला।
प्रशासन ने एक महिला बंदी रक्षक और एक पुरुष बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है। यही वजह है जिसके लिए जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों महिला बंदी शबनम और एक दूसरी महिला बंदी दोनों को रामपुर से बरेली जिला कारागार में स्थानांतरण कर दिया है।
जब इस मामले पर हमने जेल अधीक्षक पी डी सलोनिया से बात की तो उन्होंने बताया,” जिला कारागार रामपुर में शबनम और एक महिला बंदी की फोटो मीडिया के माध्यम से वायरल हुई। इस मामले की जांच की गई तो इसमें एक महिला बंदी रक्षक एक पुरुष बंदी रक्षक इनके द्वारा इनकी यह फोटो खींची गई है। इनके विरुद्ध मंडल कारागार मुरादाबाद को रिपोर्ट भेजी गई वहां से निलंबन आदेश प्राप्त हो गया है। दोनों महिला बंदी जिनकी फोटो वायरल हुई थी उनके खिलाफ भी जिलाधिकारी द्वारा उन दोनों महिला बंदियों को यहां से जिला बरेली कारागार शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों महिला और पुरुष बन्दी रक्षको को सस्पेंड कर दिया गया है और दोनों महिला बंदियों को यहां से हटा दिया गया है। दोनों महिला बंदी जिसमें एक शबनम है और एक दूसरी महिला बंदी है दोनों को आज दोपहर बरेली जिला कारागार में स्थानांतरण कर दिया गया। जिलाधिकारी महोदय के आदेश से दोनों महिला बंदियों को यहां से स्थानांतरण कर दिया गया है। देखने पर प्रथम दृष्टिया यह प्रतीत होता है यह फोटो रामपुर जिला कारागार के अंदर की है की है। बाकी अभी जांच अधिकारी जेलर जिला मुरादाबाद करेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

