Globaltoday.in|सालिम रियाज़ | बदायूं
यूपी के बदायूं में भरी पंचायत में एक युवक ने निकाह से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने अपने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पंच भी सहम गये। पुलिस ने जहां शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने समेत दहेज एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है। पुलिस नामज़द की तलाश कर रही है।
घटना यूपी के बदायूं में उझानी कोतवाली इलाके के गांव सकरी जंगल की है। यहां रहने वाली मरियम ने अपनी 22 साल की बेटी शमां का निकाह दो महीने पहले गांव के ही अतीक पुत्र शकील के साथ तय किया था। निकाह की तारीख नजदीक आने पर अतीक ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने रविवार शाम दोनों पक्षों को समझाकर उस वक्त मामला रफादफा करा दिया।
भरी पंचायत में किया निकाह से इनकार
इधर, सोमवार को भी अतीक नहीं माना तो गांव के लोगों की पंचायत बैठी। पंचायत के दौरान युवक व युवती को भी बुलाया गया। परिजनों के मुताबिक अतीक ने भरी पंचायत में निकाह से इंकार किया तो युवती वहां से घर चली गयी और कमरे में जाकर फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन पीछे से घर पहुंचे तो वहां उसका शव लटका मिला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उझानी कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया,” युवती की माँ की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दहेज मांगने व आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। नामज़द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।”
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

