Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
अफगान तालिबान ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक हालिया बयान के जवाब में अमरीका को खबरदार करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस लेने में नाकामी के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक़ अनुसार, तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अमेरिका को दोहा समझौते के अनुसार अपना कब्जा खत्म करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “अमेरिका को 1 मई तक अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस लेनी चाहिए।”
ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, “अगर वे किसी वजह या बहाने से ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो वे परिणामों के लिए जिम्मेदार होंगे।”
उन्होंने कहा,””अफगानिस्तान के लोग अपने फैसले करेंगे “।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफ़ग़ानिस्तान के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए एबीसी न्यूज़ को बताया कि उनका प्रशासन तालिबान के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समझौते की समीक्षा कर रहा है जिसके तहत 1 मई तक अमरीकी सैनिकों की अफ़ग़ानिस्तान से मुकम्मल वापसी होगी।
बाइडन ने कहा था कि मैं सैनिकों को वापस लेने के फैसले पर काम कर रहा हूँ कि कब फ़ौज को वापस बुलाना है और हक़ीक़त ये है कि पूर्व राष्ट्र्पति ने एक बहतर समझौता नहीं किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सभी सैनिकों के लिए 1 मई तक अफगानिस्तान छोड़ना एक मुश्किल फ़ैसला होगा, ऐसा हो सकता है, लेकिन यह बहुत मुश्किल है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

