Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
कोतवाली शाहबाद क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवती से दो भाइयों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की माँ की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जब्कि दूसरा आरोपी फरार है। युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर (Rampur) के कोतवाली शाहबाद क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की के घर में घुसकर दो भाइयों शिवम और पवन, निवासी ग्राम नसरतनगर ने दुष्कर्म किया गया था। इस सम्बंध पीड़िता की माता ने 26 मार्च को एक तहरीर पुलिस को दी थी।
सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल एक अभियुक्त शिवम को ग्राम मधुकर के पास स्थित बिजली घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा अभियुक्त पवन अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,”थाना शाहबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पर तहरीर सूचना दी थी… उसकी बेटी के साथ दो युवक पवन और शिवम जो दोनों सगे भाई हैं, इन्होंने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया गया है। उसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जो अभियुक्त गिरफ्तार किया है उसका नाम शिवम है…आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

