
Arvind Kejriwal Resigns: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया था कि वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे और जनता के बीच जाकर अपनी ईमानदारी साबित करेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं देगी तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
ये भी पढ़ें :
- पत्रकारिता से राजनीति तक: यूसुफ़ अंसारी की नई पारी और एक नया इम्तिहान-खालिद मुस्तफ़ा (अलीग)
- JAUHAR UNIVERSITY NEEDS TO BE SAVED
- War on Iran Has Begun Even Before Netanyahu’s Visit to the US!
वहीं एलजी से मुलाकात के बाद गोपाल राय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा दिया है। आतिशी की तरफ से सरकार बनाने की दावेदारी पेश की गई है। आतिशी ने एलजी से शपथ की तारीख तय करने के लिए कहा गया है ताकि दिल्ली का काम हो सके।
इससे पहले रविवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने अप्रत्याशित फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और इस पद पर तभी लौटेंगे जब जनता उन्हें आगामी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ दे देगी। उन्होंने दिल्ली में समय पूर्व चुनाव की भी मांग की। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और चुनाव फरवी की शुरुआत में होने की संभावना है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam





