हल्द्वानी, 18 सितंबर 2024: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 17 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान एक अप्रिय घटना ने शहर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। विसर्जन के लिए लगे टेंट का बांस गणेश मूर्ति से टकरा गया, जिससे मूर्ति टूट गई। इस घटना को कुछ लोगों ने धार्मिक रंग देते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे शहर में तनाव बढ़ गया।
हालांकि, घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मूर्ति टूटने की वजह टेंट का डंडा था, न कि कोई साजिश। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
हल्द्वानी के सीओ नितिन लोहनी ने बताया, “शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि मूर्ति टेंट का डंडा लगने से टूटी थी। घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने स्थिति साफ कर दी।
पुलिस की तुरंत कार्यवाही और मामले के सटीक खुलासे ने शहर में बढ़ते तनाव को रोकने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद धरना प्रदर्शन भी समाप्त हो गया और अब हल्द्वानी में शांति बहाल हो गई है।

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

