Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
फ्रांस की एक अदालत ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के चेहरे पर थप्पड़ मारने वाले आरोपी शख़्स को 18 महीने जेल की सज़ा सुनाई है जिसमें अदालत ने 14 महीने की सज़ा निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा अदालत ने आरोपी को फ्रांस में सरकारी नौकरी से बर्खास्त करते हुए उसको सारी उम्र सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया, और उसे पांच साल तक किसी भी तरह के हथियार रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।
अभियोजन पक्ष ने डेमियन टैरेल (Damien Tarel ) के लिए 28 महीने की कैद की सज़ा की मांग की थी।
अटॉर्नी जनरल ने राष्ट्रपति पर तारेल के हमले को “पूरी तरह से नाक़ाबिले क़ुबूल बताया और इस थप्पड़ मारने को हिंसा का कार्य बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मुकदमे के दौरान आरोपी युवक चुपचाप बैठा था। सज़ा सुनने के बाद भी उसने कोई टिप्पणी नहीं की और न ही कोई चिंता व्यक्त की।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

